मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बोकारो ट्रेजरी घोटाला: 3 करोड़ से शुरू हुआ खेल, जांच में 6 करोड़ पार के संकेत

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,बोकारो :बोकारो के कोषागार (ट्रेजरी) घोटाले में हर दिन नए खुलासे सामने आ रहे हैं। शुरुआती तौर पर करीब 3.15 करोड़ रुपये का बताया गया यह मामला अब बढ़कर 6 करोड़ रुपये से अधिक तक पहुंचने के संकेत दे रहा है। जांच जारी है, ऐसे में घोटाले की रकम और बढ़ सकती है। पहले इस घोटाले की राशि 3 करोड़ 15 लाख बताई गई थी, जो बाद में बढ़कर 4 करोड़ 29 लाख 71 हजार हो गई। अब जांच में सामने आ रहा है कि अवैध निकासी 6 करोड़ रुपये के पार जा सकती है। इससे मामले की गंभीरता और भी बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें :गढ़वा में प्रखंड कार्यालय में हंगामा: नशे में कर्मियों पर आरोप, BDO से गाली-गलौज, वीडियो वायरल

2016 से चल रही है जांच

उपायुक्त अजय नाथ झा के अनुसार, यह मामला वर्ष 2016 से जांच के अधीन है। कोषागार से पुलिस विभाग के एक लेखपाल के माध्यम से अवैध निकासी की गई थी। प्रारंभिक जांच में राम नरेश सिंह, उपेंद्र सिंह और एस कुमार जैसे नाम सामने आए हैं, जिनके नाम पर फर्जी तरीके से पैसे निकाले गए।

राज्य और जिला स्तर पर अलग-अलग जांच

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में चार सदस्यीय टीम गठित की गई है, जो पूरे मामले की जांच कर रही है। इसके अलावा राज्य स्तर पर भी समानांतर जांच जारी है, जिससे आने वाले समय में और बड़े खुलासे संभव हैं।

जीरो टॉलरेंस नीति, सख्त कार्रवाई के संकेत

जिला प्रशासन ने साफ कर दिया है कि इस मामले को जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लिया गया है। जांच पूरी होने के बाद सभी तथ्यों को सार्वजनिक किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घोटाले की राशि में लगातार हो रही बढ़ोतरी से यह स्पष्ट है कि मामला काफी बड़ा और गंभीर है। अब सभी की नजर जांच के अंतिम निष्कर्ष पर है, जिससे पूरी सच्चाई सामने आ सके।

https://samacharpost.live/2026/04/garhwa-block-office-chaos-drunk-staff-bdo-abuse-video/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment