जनहित के काम के लिए पद की आवश्यकता नहीं, जनता के प्रति हमेशा समर्पित हूं – मिथिलेश ठाकुर

Rupa Kumari | April 9, 2026 | 04:04 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, गढ़वा: गढ़वा में पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कल्याणपुर स्थित अपने आवास पर गढ़वा नगर परिषद के नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों को सम्मानित किया। आयोजित समारोह में पार्षदों और उपाध्यक्ष को बुके, शॉल और मिठाई देकर बधाई दी गई। इस दौरान उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से मिलकर गढ़वा के विकास के लिए सामूहिक प्रयास करने की अपील की।

विकास कार्यों को गति देने की मांग

सम्मान समारोह में उपाध्यक्ष समेत वार्ड पार्षदों ने नगर परिषद क्षेत्र के विकास को तेज करने के लिए सहयोग का आग्रह किया। प्रतिनिधियों ने कहा कि मिथिलेश ठाकुर के प्रशासनिक अनुभव का लाभ गढ़वा के विकास में मिलना चाहिए। साथ ही नगर परिषद क्षेत्र में स्वच्छता, सौंदर्यीकरण और बुनियादी सुविधाओं के लिए आवश्यक राशि उपलब्ध कराने की भी मांग की गई।

यह भी पढ़ें: देवघर में साइबर ठगों पर बड़ी कार्रवाई, 11 आरोपी गिरफ्तार

“पद रहे या नहीं, जनहित का काम जारी रहेगा”

पूर्व मंत्री ने प्रतिनिधियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि पद पर रहना जरूरी नहीं है, जनता के हित में काम करना ही उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि वे सभी मांगों को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समक्ष रखेंगे और गढ़वा नगर परिषद के सर्वांगीण विकास के लिए पहल करेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

कई जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

कार्यक्रम में वार्ड पार्षद गजाला सिद्दीकी, गुलशन आरा, रेनु देवी, हीरा लाल प्रसाद गोंड, अंजु देवी, अनीता प्रसाद, बिनोद प्रसाद उर्फ करीमन, नीलम कुमारी शर्मा, बंधु राम, दीपक कुमार (मुन्ना मोबाइल), सत्यवती देवी, सौरभ सिंह, उमेश महतो, रश्मि सिन्हा, रीता देवी, मीरा कुमारी, मनोज कुमार महतो, उदय कुमार कुशवाहा, सविता देवी और सुनील कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Share this news

संबंधित खबरें