{"fte_image_ids":[],"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"source_ids":{},"source_ids_track":{},"total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"total_editor_actions":{},"photos_added":0,"tools_used":{"perspective":1,"crop":1,"adjust":1},"longitude":-1,"latitude":-1,"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}
Samachar Post रिपोर्टर, रांची : हजारीबाग ट्रेजरी से अवैध निकासी के मामले में अब नया खुलासा हुआ है। बोकारो के बाद हजारीबाग में भी 15 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध निकासी का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, पिछले 10 वर्षों में यह रकम ट्रेजरी से निकाली गई। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी में दोनों पुलिसकर्मियों के नाम शंभू और पंकज बताए जा रहे हैं।
चारा घोटाले जैसी समानता
सूत्रों के मुताबिक, जिस तरह चारा घोटाले में अलग-अलग जिलों की ट्रेजरी से करोड़ों रुपये निकाले गए थे, उसी तरह का पैटर्न यहां भी देखने को मिल रहा है। बोकारो के बाद हजारीबाग में भी पुलिस विभाग से जुड़े कर्मियों के माध्यम से अवैध निकासी का मामला सामने आया है।
यह भी पढ़ें: झरिया में जमीन फटी, दीवारों में दरारें, घरों पर जमींदोज होने का खतरा
वित्त मंत्री ने की पुष्टि
राधाकृष्ण किशोर ने हजारीबाग में अवैध निकासी की पुष्टि करते हुए बताया कि पिछले 10 साल में 15 करोड़ रुपये से अधिक की गड़बड़ी सामने आई है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच हजारीबाग के डीसी कर रहे हैं और वित्त विभाग मुख्यालय से भी टीम भेजी जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई होगी। वित्त मंत्री ने बताया कि राज्य में 33 ट्रेजरी और सब-ट्रेजरी हैं, जिनकी जांच कराई जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि वित्तीय कुप्रबंधन, गबन और फ्रॉड को सरकार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी।
बोकारो में 4.29 करोड़ निकासी का मामला
इससे पहले बोकारो ट्रेजरी से सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी उपेंद्र सिंह के वेतन मद से 4.29 करोड़ रुपये की अवैध निकासी का खुलासा हुआ था। इस मामले में अकाउंटेंट कौशल पांडेय की संलिप्तता सामने आने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया है। उसके और उसकी पत्नी के खातों में बड़ी रकम मिलने पर उन्हें फ्रीज कर दिया गया है। वित्त विभाग ने बोकारो मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। सूत्रों का कहना है कि राज्य के विभिन्न ट्रेजरी से हुई अवैध निकासी का आंकड़ा और बढ़ सकता है, जो सौ करोड़ रुपये तक भी पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।