रांची में ज्वैलरी शॉप में लूट, 1 किलो चांदी और 20 हजार नकद लेकर फरार हुए बदमाश

Samachar Post रिपोर्टर, रांची: रांची के बरियातू थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम एक ज्वैलरी दुकान में लूट की वारदात सामने आई है। हथियारबंद बदमाश दुकान में घुसे और दुकानदार को कब्जे में लेकर लूटपाट कर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार अपराधी दुकान से करीब 1 किलो चांदी, लगभग 20 हजार रुपये नकद और एक मोबाइल लेकर भाग निकले। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

हथियार लहराते हुए भागे आरोपी

बताया जा रहा है कि शाम ढलते ही कुछ बदमाश दुकान में दाखिल हुए। उन्होंने दुकानदार को धमकाते हुए सामान समेटा और हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए।

यह भी पढ़ें: सतर्क रहें: झारखंड के कई जिलों में ओलावृष्टि और वज्रपात का खतरा, ऑरेंज अलर्ट जारी

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।

https://samacharpost.live/2026/04/jharkhand-weather-alert-orange-yellow-thunderstorm-rain-hailstorm-8-april-2026/
Share this news

संबंधित खबरें