Samachar Post रिपोर्टर,रांची :रांची से बड़ी खबर सामने आई है। झारखंड में अगले साल होने वाले पंचायत चुनाव तय समय पर कराए जाएंगे। यह जानकारी ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने दी है। मंत्री ने स्पष्ट किया कि पंचायत चुनाव में किसी तरह की देरी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि विभाग पूरी तरह सक्रिय है और सभी तैयारियां तय समयसीमा के भीतर पूरी की जा रही हैं। सरकार का लक्ष्य है कि चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो।
यह भी पढ़ें :रामनवमी जुलूस में घायल गुलाम साव की मौत, हजारीबाग में 6 घंटे तक NH-522 जाम
27% ओबीसी आरक्षण के साथ चुनाव
दीपिका पांडेय सिंह ने बताया कि इस बार पंचायत चुनाव 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण के साथ कराए जाएंगे। इस संबंध में केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है और सकारात्मक संकेत मिले हैं। साथ ही ओबीसी आयोग और राज्य चुनाव आयोग से जुड़ी प्रक्रियाएं तेजी से पूरी की जा रही हैं।
सामाजिक न्याय पर जोर
मंत्री ने कहा कि सरकार सामाजिक न्याय और समान प्रतिनिधित्व के सिद्धांत पर काम कर रही है। पंचायत चुनाव में सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी ताकि लोकतंत्र की जड़ें और मजबूत हों।
अधिकारियों को सख्त निर्देश
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि चुनाव की तैयारियों में किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए। सभी जरूरी प्रक्रियाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि चुनाव प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके।
Reporter | Samachar Post