Samachar Post रिपोर्टर, गिरिडीह : गिरिडीह में अवैध कोयला खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) की टीम ने देर रात कबरीबाद माइंस के पास छापेमारी कर सुरंग बनाकर किए जा रहे अवैध खनन का खुलासा किया। सीसीएल कोलियरी के परियोजना पदाधिकारी जीएस मीणा के नेतृत्व में सुरक्षा विभाग और अधिकारियों की टीम ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार, तस्कर सुरंग बनाकर अवैध रूप से कोयला निकाल रहे थे और उसे बाइक के जरिए बाहर ले जाने की तैयारी में थे।
अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हुए तस्कर
छापेमारी के दौरान कई तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। हालांकि टीम ने मौके से लगभग एक दर्जन बाइक जब्त कर ली। कार्रवाई के दौरान मुफ्फसिल थाना प्रभारी भी पुलिस बल के साथ पहुंचे और संयुक्त कार्रवाई में सहयोग किया।
यह भी पढ़ें: असम में झामुमो का बड़ा वादा: महिलाओं को हर महीने ₹2500 देने का ऐलान, कल्पना सोरेन ने किया प्रचार
FIR दर्ज होगी
परियोजना पदाधिकारी जीएस मीणा ने कहा कि अवैध खनन कानूनन अपराध है और इसमें शामिल लोग अपनी जान भी जोखिम में डालते हैं। उन्होंने बताया कि जब्त बाइक को मुफ्फसिल थाना को सौंपा जाएगा और मामले में शामिल लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। पुलिस के अनुसार, अवैध खनन के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।