Samachar Post रिपोर्टर,रांची :राजधानी के सिविल कोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई। धमकी मिलने के बाद कोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को तुरंत सख्त कर दिया गया। कोर्ट में आने-जाने वाले लोगों की सघन जांच की जा रही है। हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा रही है ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके।
यह भी पढ़ें :रामगढ़ में बड़ा औद्योगिक हादसा: फर्नेस फटने से 9 मजदूर झुलसे, 7 की हालत नाजुक
जांच में जुटी पुलिस और साइबर सेल
धमकी किस माध्यम से दी गई, इसका पता लगाने के लिए पुलिस तकनीकी टीम और साइबर सेल जुटी है। प्रारंभिक तौर पर इसे ईमेल या अन्य डिजिटल माध्यम से जुड़ा मामला माना जा रहा है। जरूरत पड़ने पर बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की मदद ली जा सकती है। अधिकारियों ने कहा कि किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जा रही।
पहले भी मिल चुकी धमकी
यह पहला मामला नहीं है। पहले भी कोर्ट को धमकी मिल चुकी है। अब यह जांच की जा रही है कि क्या इसके पीछे कोई संगठित साजिश है।
Reporter | Samachar Post