पलामू: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने आत्महत्या का प्रयास, हालत अब स्थिर

Samachar Post रिपोर्टर, पलामू : पलामू के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के बाद एक युवक द्वारा आत्महत्या का प्रयास करने का मामला सामने आया है। गिरवर भुइयां के 25 वर्षीय पुत्र कुलदीप भुइयां ने बुधवार सुबह पत्नी से विवाद के बाद मानसिक तनाव में आकर फांसी लगाने की कोशिश की। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

अस्पताल में चल रहा इलाज

घटना के तुरंत बाद परिजनों ने उसे मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों की निगरानी में इलाज के बाद फिलहाल उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें: देवघर में कार एसेसरीज शॉप की आड़ में नशे का कारोबार, ब्राउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल स्थित पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और परिजनों से पूछताछ कर मामले की जानकारी ली। पुलिस आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुटी हुई है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, घरेलू विवाद के कारण युवक मानसिक तनाव में था, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया।

संबंधित खबरें