Samachar Post डेस्क, रांची :असम विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी माहौल गरमा गया है। इसी बीच कल्पना सोरेन ने मैदान संभालते हुए चबुआ पहुंचकर JMM के प्रत्याशी भूबेन मुरारी के पक्ष में जोरदार प्रचार किया। प्रचार के दौरान कल्पना सोरेन के साथ जोबा माझी भी मौजूद रहीं। दोनों नेता चबुआ के चाय बागान क्षेत्रों में पहुंचीं और मजदूरों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याओं को समझा।
यह भी पढ़ें :राजगीर दौरे पर CM-डिप्टी CM की गैरहाजिरी पर सियासत तेज, पप्पू यादव ने उठाए सवाल
मजदूरों की समस्याओं पर फोकस
नेताओं ने मजदूरों के सामाजिक और आर्थिक हालात का जायजा लिया। इस दौरान मजदूरों ने अपनी समस्याएं खुलकर रखीं, जिनमें मजदूरी, स्वास्थ्य सुविधाएं और रहने की स्थिति प्रमुख रहीं। कल्पना सोरेन ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि भूबेन मुरारी को जीताकर विधानसभा भेजें, ताकि क्षेत्र का विकास हो और मजदूरों की समस्याओं का समाधान किया जा सके।
स्थानीय मुद्दों पर JMM का जोर
JMM नेताओं ने साफ किया कि पार्टी इस चुनाव में स्थानीय मुद्दों को प्राथमिकता दे रही है, खासकर मजदूरों और वंचित वर्गों से जुड़े सवालों को। कल्पना सोरेन और जोबा माझी के दौरे के बाद चबुआ में चुनावी माहौल और तेज हो गया है। आने वाले दिनों में अन्य दलों के नेता भी प्रचार अभियान को और गति देंगे।
Reporter | Samachar Post