Samachar Post रिपोर्टर, गिरिडीह: गिरिडीह-मधुपुर मुख्य मार्ग पर मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। यह दुर्घटना करणपुरा मोड़ के पास उस समय हुई, जब मधुपुर से गिरिडीह की ओर जा रही एक स्कॉर्पियो और सामने से आ रही मोटरसाइकिल के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में घायल की पहचान 45 वर्षीय अलाउद्दीन अंसारी (पिता रहमत अली), निवासी भोजदाह (बेंगाबाद) के रूप में हुई है।
सड़क पर गिरा बाइक सवार, वाहन क्षतिग्रस्त
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार सड़क पर गिर पड़ा और मोटरसाइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।
यह भी पढ़ें: जमशेदपुर में शातिर चोरी: ग्राहक बनकर आया युवक, CCTV में कैद 22 लाख के गहनों की चोरी
भाग रही स्कॉर्पियो पुलिस ने पकड़ी
दुर्घटना के बाद स्कॉर्पियो चालक मौके से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस ने उसे गिरिडीह कॉलेज मोड़ स्थित पुलिस पिकेट के पास पकड़ लिया। वाहन को जब्त कर गिरिडीह के बेंगाबाद थाना लाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और चालक से पूछताछ जारी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।