Samachar Post रिपोर्टर, हजारीबाग : हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ प्रखंड के कुसुंभा गांव में 25 मार्च को हुए रेप और हत्या मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है। यह कार्रवाई आजसू पार्टी की पहल के बाद संभव हो पाई। पार्टी के महासचिव संजय मेहता द्वारा आयोग को लिखे गए पत्र के बाद NCW ने मामले को गंभीरता से लिया। आयोग ने शिकायत को आधिकारिक रूप से दर्ज कर लिया है और इसे पत्र संख्या 2014111772158 के तहत स्वीकार किया गया है। मामले की जांच की जिम्मेदारी आयोग की अवर सचिव शिवानी तोमर को सौंपी गई है।
यह भी पढ़ें: असम चुनाव प्रचार के लिए रवाना कल्पना सोरेन, देवघर एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत
इलाके में आक्रोश
घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है। बताया जा रहा है कि 25 मार्च को हुई इस बर्बर घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। NCW द्वारा संज्ञान लिए जाने के बाद अब मामले की जांच तेज होने की उम्मीद है। वहीं पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए प्रशासन पर भी दबाव बढ़ गया है।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।