असम चुनाव प्रचार के लिए रवाना कल्पना सोरेन, देवघर एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत

Rupa Kumari | March 31, 2026 | 04:08 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर,देवघर : देवघर एयरपोर्ट पर मंगलवार सुबह उस समय उत्साह का माहौल देखने को मिला, जब कल्पना मुर्मू सोरेन असम विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए रवाना होने पहुंचीं। जेएमएम कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। एयरपोर्ट पर मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं ने कल्पना सोरेन को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान जेएमएम के जिला अध्यक्ष संजय शर्मा, नव निर्वाचित मेयर रवि राउत, सारठ के पूर्व प्रत्याशी परिमल सिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

असम चुनाव में JMM की सक्रियता

झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) इस बार असम विधानसभा चुनाव में सक्रिय भूमिका निभा रही है। पार्टी इसे अपने संगठन विस्तार और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मजबूत करने के अवसर के रूप में देख रही है। पार्टी ने चुनाव के लिए 20 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है, जिसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का नाम भी शामिल है।

यह भी पढ़ें: झारखंड में झामुमो और कांग्रेस के बीच बढ़ती दरार, अब आमने-सामने की टकराव की तैयारी

विभिन्न क्षेत्रों में करेंगी प्रचार

कल्पना सोरेन मंगलवार से असम में चुनाव प्रचार अभियान से जुड़ेंगी। वे अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाओं को संबोधित कर पार्टी के पक्ष में माहौल बनाएंगी। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया और उन्हें सफल प्रचार अभियान के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

Share this news

संबंधित खबरें