Samachar Post रिपोर्टर, कोडरमा : कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र के करमा इलाके में मंगलवार तड़के भीषण आग लगने से एक फर्नीचर गोदाम पूरी तरह जलकर राख हो गया। इस घटना में गोदाम मालिक को करीब 50 लाख रुपये से अधिक का नुकसान होने का अनुमान है।जानकारी के अनुसार, करमा निवासी जफीर अंसारी के गोदाम के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन बिजली तार में सुबह करीब 3 बजे शॉर्ट सर्किट हुआ। इससे निकली चिंगारी ने देखते ही देखते पूरे गोदाम को आग की चपेट में ले लिया।
देखते ही देखते फैली आग
स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी तेजी से फैली कि उस पर काबू पाना मुश्किल हो गया। कुछ ही देर में पूरा गोदाम जलने लगा और अंदर रखा सारा फर्नीचर व अन्य सामान राख हो गया। सूचना मिलने के बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक गोदाम में रखा लगभग सारा सामान नष्ट हो चुका था।
यह भी पढ़ें: पिठौरिया में भीषण सड़क हादसा: ट्रेलर-बाइक टक्कर में युवक की मौत
कोई जनहानि नहीं
इस अगलगी में राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से हाईटेंशन तारों की नियमित जांच और रखरखाव की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।