Samachar Post रिपोर्टर, रांची: राजधानी रांची के पिठौरिया इलाके में मंगलवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ट्रेलर और बाइक की जोरदार टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, बाइक सवार दो युवक पिठौरिया क्षेत्र से गुजर रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रेलर ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
मौके पर जुटी भीड़, पुलिस पहुंची
हादसे के बाद घटनास्थल पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए। लोगों ने तुरंत पिठौरिया थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया।
यह भी पढ़ें: रांची में गैस संकट गहराया, DC बोले- जनता को नहीं होने देंगे परेशानी
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में तेज रफ्तार वाहनों की वजह से अक्सर हादसे होते रहते हैं, ऐसे में प्रशासन को सख्त कदम उठाने की जरूरत है।

Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।
