Samachar Post रिपोर्टर, गिरिडीह : गिरिडीह पुलिस ने दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जो फर्जी एपीके फाइल के जरिए लोगों को ठग रहे थे। एसपी को 29 मार्च को सूचना मिली कि गांडेय थाना क्षेत्र के धोबिया मोड़ के पास खम्भाटाड़ गांव स्थित डंगाल में कुछ साइबर अपराधी फोन और व्हाट्सएप के जरिए ठगी कर रहे हैं। इसके बाद साइबर थाना प्रभारी दिनेश कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।
यह भी पढ़ें: गढ़वा में हाथियों का आतंक: महुआ चुनने गए ग्रामीण को कुचलकर मार डाला, इलाके में दहशत
आरोपियों की गिरफ्तारी
छापेमारी के दौरान टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के नाम हैं, अमजद अंसारी, रजाउल अंसारी। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे व्हाट्सएप पर फर्जी एपीके लिंक भेजकर ठगी करते थे। इन लिंक में शामिल थे ‘RTO e challan 17.apk’, ‘RTO Challan check now.apk’ व ‘Indusind bank e-kyc update.apk’ लोग इन फर्जी एप्स को डाउनलोड करते और उनके बैंक या निजी डेटा चोरी हो जाते। इस संबंध में गिरिडीह साइबर थाना में कांड संख्या 10/2026 के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।