रामगढ़ में होमगार्ड बहाली अटकी, छात्रों ने डीसी ऑफिस तक पैदल मार्च कर विरोध जताया

Meenu | March 30, 2026 | 01:50 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर,रामगढ़ :रामगढ़ जिले में होमगार्ड बहाली प्रक्रिया शुरू न होने से नाराज सैकड़ों छात्र सोमवार को सड़क पर उतर आए। छात्रों ने सुभाष चौक से डीसी कार्यालय तक शांतिपूर्ण पैदल मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया। इस मार्च में रामगढ़ के सभी छह प्रखंडों रामगढ़, पतरातू, गोला, मांडू, चितरपुर और दुल्मी के छात्र शामिल हुए। सैकड़ों युवाओं ने एक स्वर में कहा कि लंबे समय से बहाली का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

यह भी पढ़ें :झारखंड का जामताड़ा गांव आज भी अंधेरे में, बिजली न होने से बढ़ा पलायन और बच्चों की पढ़ाई प्रभावित

282 पदों पर बहाली के आदेश के बावजूद ठप प्रक्रिया

झारखंड के गृह रक्षक वाहिनी एवं अग्निशमन सेवाएं विभाग ने 8 जुलाई 2025 को रामगढ़ जिले में होमगार्ड के 282 पदों पर बहाली का आदेश जारी किया था। लेकिन इतने समय बाद भी भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं हुई।

प्रशासन से कई बार गुहार, कोई कार्रवाई नहीं

छात्रों का कहना है कि वे कई बार जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मिले। हर बार आश्वासन मिला, लेकिन जमीन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी कारण अब युवाओं ने सड़क पर उतरकर अपनी मांग उठाई। पैदल मार्च कर छात्र डीसी कार्यालय पहुंचे और प्रशासन को स्पष्ट रूप से कहा कि होमगार्ड बहाली प्रक्रिया तुरंत शुरू की जाए और बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिले। छात्रों ने चेतावनी भी दी कि अगर बहाली प्रक्रिया जल्द शुरू नहीं हुई, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Share this news

संबंधित खबरें