जमशेदपुर में हीरो सर्विस सेंटर में चोरी, ताला तोड़कर 55 हजार रुपये उड़ा ले गए चोर

Meenu | March 30, 2026 | 01:27 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर,जमशेदपुर :जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र में चोरों ने बेखौफ अंदाज में हीरो कंपनी के सर्विस सेंटर को निशाना बनाया। ताला तोड़कर अंदर प्रवेश करने के बाद चोरों ने कैश काउंटर का लॉक तोड़ते हुए लगभग 55 हजार रुपये उड़ा लिए। घटना की पूरी तस्वीरें सीसीटीवी में कैद हो गई हैं। परसुडीह के करनडीह चौक स्थित सर्विस सेंटर में चोरी शनिवार देर रात हुई। चोरों ने मेन गेट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और कैश काउंटर से नकदी लेकर फरार हो गए। सर्विस सेंटर के मैनेजर तपन पाल के अनुसार 27 मार्च को काम खत्म होने के बाद सेंटर बंद किया गया था। 28 मार्च को रामनवमी विसर्जन जुलूस के कारण सेंटर बंद रहा। रविवार सुबह करीब 8 बजे जब सेंटर खोला गया, तो ताला टूटा और कैश गायब मिला।

यह भी पढ़ें :जमशेदपुर में रेलवे ट्रैक किनारे युवक का क्षत-विक्षत शव मिला, हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस

सीसीटीवी में कैद हुए चोर

घटना के दौरान तीन संदिग्ध सीसीटीवी में दिखाई दिए, लेकिन उन्होंने अपने चेहरे ढक रखे थे। फिलहाल उनकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने की कोशिश शुरू कर दी है।

सुरक्षा पर सवाल

इस घटना ने क्षेत्र में व्यवसायिक सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोग मांग कर रहे हैं कि सुरक्षा बढ़ाई जाए और अपराधियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए।

Share this news

संबंधित खबरें