रामनवमी पर रांची में आस्था का सैलाब, पश्चिम मुखी हनुमान मंदिर में अखाड़ों का भव्य स्वागत

Rupa Kumari | March 28, 2026 | 04:29 PM IST
  • श्रद्धा और उत्साह के बीच संपन्न हुआ आयोजन, बड़ी संख्या में जुटे श्रद्धालु

Samachar Post रिपोर्टर, रांची: रांची में रामनवमी के अवसर पर पश्चिम मुखी हनुमान मंदिर समिति की ओर से भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न अखाड़ों का जोरदार स्वागत किया गया, जिससे पूरा माहौल भक्ति और उत्साह से सराबोर हो उठा। हर वर्ष की तरह इस बार भी मंदिर समिति ने पारंपरिक तरीके से अखाड़ों का स्वागत किया। आयोजन के दौरान धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं की झलक देखने को मिली।

यह भी पढ़ें: मधेपुरा हादसा: मेला देखकर लौट रहे दोस्तों की कार नदी में गिरी, 3 की मौत, 1 लापता

बड़ी संख्या में जुटे श्रद्धालु

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे उत्साह के साथ आयोजन में भाग लिया। मंदिर परिसर में दिनभर भक्तों की भीड़ बनी रही। इस सफल आयोजन में मेहुल प्रसाद, दिलीप वर्मा, रजत शर्मा, सुजीत कुमार, राजू कुमार, उमाकांत शर्मा, अश्विनी कुमार सोनू, असीम पांडे, संतोष कुमार शर्मा और आकाश शर्मा सहित कई लोगों का विशेष योगदान रहा।

समिति ने जताया आभार

मंदिर समिति ने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सभी सहयोगियों और श्रद्धालुओं का आभार जताया। साथ ही भविष्य में भी ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के जरिए समाज में आस्था और एकता को मजबूत करने की बात कही।

Share this news

संबंधित खबरें