गढ़वा में सनसनी: गुटखा लेने आए युवक ने दुकानदार को मारी गोली

Rupa Kumari | March 28, 2026 | 12:10 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, गढ़वा : गढ़वा जिले के नगर उंटारी थाना क्षेत्र के नारखोरिया गांव में एक दुकानदार को गोली मार दी गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। घायल दुकानदार की पहचान उमेश मेहता के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक उनकी दुकान पर गुटखा खरीदने आया था। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई।

सीने में लगी गोली, हालत गंभीर

विवाद के बाद आरोपी ने उमेश मेहता पर गोली चला दी, जो उनके सीने में लगी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल अवस्था में उन्हें तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें: रांची में चोरी: पंडरा के बंद घर को बनाया निशाना, लाखों के जेवरात व नकदी चोरी

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और आरोपी की तलाश जारी है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद गांव में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Share this news

संबंधित खबरें