रांची: रामनवमी पर झांकियों के बीच वितरित होंगे 67,000 रुपये पुरस्कार

Rupa Kumari | March 26, 2026 | 04:37 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : इस रामनवमी शहर में भव्य झांकियों की धूम देखने को मिलेगी। श्री रामनवमी श्रृंगार समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में लगभग 21 झांकियों के शामिल होने की संभावना है। ये झांकियां अपने धार्मिक विषय, भव्य सजावट और आकर्षक प्रस्तुति के लिए प्रसिद्ध हैं और हर साल श्रद्धालुओं के लिए खास आकर्षण का केंद्र बनती हैं।

झांकियों के लिए पुरस्कारों की घोषणा

समिति ने झांकियों के लिए पुरस्कारों की भी घोषणा कर दी है। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली झांकी को 31,000 रुपये नकद और शिल्ड, द्वितीय पुरस्कार के तहत 21,000 रुपये और शिल्ड, जबकि तृतीय पुरस्कार के रूप में 15,000 रुपये और शिल्ड प्रदान किए जाएंगे। सभी पुरस्कार महावीर चौक, अपर बाजार में समारोहपूर्वक वितरित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: हजारीबाग में रामनवमी पर तीन दिन बंद रहेंगी शराब दुकानें, प्रशासन का आदेश जारी

उत्सव को लेकर शहर में उत्साह बना हुआ

शहर के विभिन्न क्षेत्रों से झांकियों की भागीदारी होगी, जिनमें पंच मंदिर हरमू, कार्ट सराय रोड, त्रिकोण हवन कुंड, भुताहा तालाब महावीर मंदिर, गांधी चौक, रातू रोड, कांके और हटिया चांदनी चौक शामिल हैं। आयोजन को लेकर समितियों में उत्साह देखा जा रहा है। समिति के अध्यक्ष बबलू यादव, कार्यकारी अध्यक्ष मयंक गिरी, मंत्री अजय वर्मा, मुख्य संयोजक शंकर सिन्हा, मुख्य संरक्षक राकेश वर्मा (रिंकू) और मुख्य सलाहकार विष्णु देव प्रसाद, सुभाष चन्द्र झा समेत कई सदस्य तैयारियों में जुटे हैं। गौरतलब है कि महावीर चौक श्रृंगार समिति की स्थापना वर्ष 1952 में मोतीलाल साहू के नेतृत्व में हुई थी और यह परंपरा आज भी भव्य रूप में जारी है।

Share this news

संबंधित खबरें