देवघर में भीषण अगलगी: बूढ़ेई चौक की दुकान में आग, लाखों का नुकसान

Rupa Kumari | March 26, 2026 | 01:19 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, देवघर: झारखंड के देवघर जिले के देवीपुर स्थित बूढ़ेई चौक पर गुरुवार को एक दुकान में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरी दुकान उसकी चपेट में आ गई। अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

स्थानीय लोगों ने किया प्रयास

आग लगते ही स्थानीय लोगों ने खुद ही आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन लपटें इतनी तेज थीं कि काबू पाना मुश्किल हो गया। इसके बाद तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक दुकान में रखा अधिकांश सामान जल चुका था।

यह भी पढ़ें: पलामू सड़क हादसा: हैदरनगर चौकड़ी मोड़ पर घायल युवक की मौत, मई में होनी थी शादी

लाखों के नुकसान की आशंका

इस अगलगी में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। देवीपुर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी या इसके पीछे कोई अन्य कारण है।

Share this news

संबंधित खबरें