मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

पलामू में मेडिकल शिक्षा को नई रफ्तार, मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज में शुरू होगी PG पढ़ाई

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,पलामू :झारखंड के पलामू जिले में मेडिकल शिक्षा को बड़ा बढ़ावा मिलने जा रहा है। पोखरहा स्थित मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज में जल्द ही पोस्ट ग्रेजुएट (PG) कोर्स शुरू किए जाएंगे। कॉलेज प्रशासन ने इसकी तैयारियां तेज कर दी हैं और मंजूरी मिलने के बाद 20 सीटों पर नामांकन शुरू होगा। कॉलेज में शुरुआती चरण में पांच विभागों में PG पढ़ाई शुरू करने की योजना है। इनमें एनाटॉमी, बायोकेमिस्ट्री, ऑप्थाल्मोलॉजी (नेत्र रोग), पैथोलॉजी और मेडिसिन शामिल हैं। हर विभाग में 4-4 सीटें निर्धारित की गई हैं। PG कोर्स में दाखिले के लिए अभ्यर्थियों को NEET PG परीक्षा पास करना अनिवार्य होगा। सफल उम्मीदवारों की सूची सरकार द्वारा जारी की जाएगी, जिसके आधार पर एडमिशन प्रक्रिया पूरी होगी।

यह भी पढ़ें :रांची: 5 महीने से फरार शेख मजीद गिरफ्तार, 65 मवेशियों की तस्करी केस में कार्रवाई

3 साल का कोर्स, बीच में छोड़ने पर जुर्माना

PG कोर्स की अवधि 3 साल तय की गई है। यदि कोई छात्र बीच में कोर्स छोड़ता है, तो उसे लगभग 30 लाख रुपये तक का जुर्माना देना पड़ सकता है। यह नियम छात्रों को कोर्स पूरा करने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से लागू किया गया है। PG कोर्स शुरू करने से पहले 18 मार्च को नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय और रिम्स के विशेषज्ञों की टीम ने कॉलेज का निरीक्षण किया। टीम ने इंफ्रास्ट्रक्चर, फैकल्टी और अन्य सुविधाओं का आकलन किया।

NMC से मंजूरी के बाद होगी शुरुआत, स्थानीय छात्रों को मिलेगा फायदा

कॉलेज प्रशासन निरीक्षण रिपोर्ट मिलने के बाद सभी जरूरी दस्तावेज नेशनल मेडिकल काउंसिल (NMC) को भेजेगा। अंतिम मंजूरी मिलने के बाद ही PG कोर्स औपचारिक रूप से शुरू किए जाएंगे। PG कोर्स शुरू होने से पलामू और आसपास के जिलों के छात्रों को बड़ी राहत मिलेगी। अब उन्हें उच्च शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। साथ ही इससे क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं में भी सुधार होने की उम्मीद है।

https://samacharpost.live/2026/03/ranchi-pithoria-police-arrested-accused-illegal-cattle-smuggling-case/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment