Samachar Post रिपोर्टर,जामताड़ा :जिले में अवैध खनन और कोयले के अवैध कारोबार के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। सोमवार शाम विशेष टास्क फोर्स ने छापेमारी कर करीब 5 टन अवैध कोयला जब्त किया। प्रशासन को सूचना मिली थी कि नाला विधानसभा क्षेत्र के बिंदा पत्थर थाना अंतर्गत सोरेन पारा इलाके में बड़े पैमाने पर अवैध कोयला जमा किया गया है। इसके आधार पर माइनिंग इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार के नेतृत्व में टीम ने औचक छापेमारी की।
मौके से भारी मात्रा में कोयला बरामद
छापेमारी के दौरान टीम को भारी मात्रा में कोयला भंडारित मिला। जब्त किए गए करीब 5 टन कोयले को ट्रैक्टरों के जरिए सुरक्षित रूप से थाना परिसर में पहुंचाया गया। प्रशासन और पुलिस की टीम अब इस पूरे नेटवर्क में शामिल लोगों की पहचान करने में जुटी है। अधिकारियों के अनुसार, मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
यह भी पढ़ें :नौका विहार में घुसा जंगली हाथी, पर्यटकों में अफरा-तफरी; वन विभाग पर उठे सवाल
प्रशासन की सख्त चेतावनी
इस कार्रवाई के बाद अवैध कोयला कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और तस्करी के खिलाफ आगे भी लगातार सख्त अभियान जारी रहेगा।
Reporter | Samachar Post