Samachar Post रिपोर्टर, हजारीबाग : हजारीबाग बड़कागांव क्षेत्र में अदाणी फाउंडेशन की पहल से ग्रामीण युवाओं को आत्मनिर्भर बनने का मौका मिल रहा है। गोंदुलपारा खनन परियोजना के तहत चलाया गया हेवी और लाइट मोटर व्हीकल (HMV-LMV) प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। इस एक महीने के प्रशिक्षण कार्यक्रम में गाली, गोंदुलपारा और चंदौल गांव के कुल 20 युवाओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत ओरिएंटेशन से हुई, जहां प्रतिभागियों को कोर्स की रूपरेखा और उद्देश्य समझाए गए।
थ्योरी के साथ प्रैक्टिकल ट्रेनिंग
प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को सड़क सुरक्षा, ट्रैफिक नियम और जिम्मेदार ड्राइविंग के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें प्रैक्टिकल रूप से वाहन चलाने की ट्रेनिंग भी दी गई, ताकि वे वास्तविक परिस्थितियों में बेहतर तरीके से गाड़ी चला सकें। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद सभी प्रतिभागियों को लर्निंग लाइसेंस प्रदान किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, जल्द ही उन्हें स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस भी मिल जाएगा, जिससे रोजगार पाने में आसानी होगी।
यह भी पढ़ें: पाकुड़ में ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त, मारवाड़ी रोड पर रोज लग रहा जाम
रोजगार के नए अवसर
इस पहल से युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते खुलने की उम्मीद है। ड्राइविंग के क्षेत्र में वे अब नौकरी या स्वरोजगार दोनों विकल्प चुन सकते हैं। साथ ही इससे क्षेत्र में सुरक्षित ड्राइविंग को भी बढ़ावा मिलेगा। अदाणी फाउंडेशन बड़कागांव क्षेत्र में कौशल विकास, स्वास्थ्य शिविर, टीबी मरीजों के लिए पोषण सहायता, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण जैसे कई सामाजिक कार्यक्रम भी चला रहा है।
युवाओं में दिखा उत्साह
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। प्रतिभागियों ने पूरे समर्पण के साथ ट्रेनिंग ली और अब बेहतर भविष्य की उम्मीद के साथ आगे बढ़ने को तैयार हैं।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।