- पदभार ग्रहण के साथ ही जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र को आसान और तेज बनाने की घोषणा
Samachar Post रिपोर्टर,हजारीबाग :हजारीबाग नगर निगम के नए उप महापौर अविनाश यादव ने सोमवार को औपचारिक रूप से अपना पदभार संभाल लिया। नगर निगम कार्यालय में इस मौके पर जश्न का माहौल रहा, जहां ढोल-नगाड़ों और समर्थकों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को खास बना दिया। इस अवसर पर महापौर अरविंद राणा, वार्ड पार्षदों और सहायक कमिश्नर विपिन कुमार ने उनका स्वागत किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
यह भी पढ़ें :धनबाद सड़क हादसे में CID सब-इंस्पेक्टर की मौत, पति घायल
सिंगल विंडो सिस्टम होगी पहली प्राथमिकता
पदभार संभालने के बाद मीडिया से बातचीत में अविनाश यादव ने साफ कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता नगर निगम की सेवाओं को आम जनता के लिए सरल बनाना है। उन्होंने कहा कि जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र को सिंगल विंडो सिस्टम के जरिए तेजी और पारदर्शिता के साथ उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि लोगों को बार-बार दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें।
हर वार्ड की समस्याओं पर फोकस
डिप्टी मेयर ने बताया कि वे सभी वार्ड पार्षदों के साथ समन्वय बनाकर हर वार्ड की समस्याओं की पहचान करेंगे और उन्हें प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा। उन्होंने कहा, “जहां-जहां कमियां हैं, उन्हें जल्द से जल्द दूर करना हमारी जिम्मेदारी है।” अविनाश यादव के इस ऐलान के बाद नगर निगम के कामकाज में पारदर्शिता और गति को लेकर नई उम्मीदें जगी हैं। अब नागरिकों और कर्मचारियों की नजर इस बात पर है कि ये योजनाएं जमीन पर कितनी जल्दी लागू होती हैं।
Reporter | Samachar Post