मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

अबू धाबी में हादसे का शिकार हुआ गिरिडीह का युवक, परिवार में मातम जैसा माहौल

--Advertisment--

  • रोजगार के लिए विदेश गया था युवक, काम के दौरान छत से गिरकर हुआ गंभीर रूप से घायल

Samachar Post रिपोर्टर,गिरिडीह :झारखंड के गिरिडीह जिले से एक मार्मिक मामला सामने आया है, जहां रोजगार की तलाश में विदेश गए एक युवक के साथ हुए हादसे ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया है। डुमरी थाना क्षेत्र के अंबाडीह गांव निवासी तिलक महतो के 26 वर्षीय पुत्र राकेश महतो अगस्त 2025 में काम के लिए अबू धाबी गए थे। वह वहां KEC कंपनी में कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि 23 फरवरी 2026 को काम के दौरान राकेश महतो अचानक छत से गिर गए, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। फिलहाल उनका इलाज अबू धाबी के एक अस्पताल में चल रहा है। परिवार का आरोप है कि कंपनी की ओर से राकेश की स्थिति और घटना के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही है, जिससे उनकी चिंता और बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें :जमशेदपुर में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार, 5 बाइक बरामद

घर पर गहरा दुख और चिंता

राकेश के घर का माहौल बेहद भावुक है। उनकी पत्नी रीना देवी, जो सात माह की बेटी रिया कुमारी की मां हैं, पति की हालत को लेकर काफी परेशान हैं। वहीं उनकी मां केसिया देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार को बेटे की सलामती के साथ-साथ आर्थिक संकट की भी चिंता सता रही है। स्थिति ऐसी है कि परिवार के सामने दो वक्त की रोटी जुटाना भी मुश्किल हो गया है।

समाजसेवियों ने बढ़ाया हाथ

घटना की जानकारी मिलते ही प्रवासी मजदूरों के हित में काम करने वाले समाजसेवी सिकंदर अली और अभिभावक एकता मंच के अध्यक्ष रामेश्वर महतो पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिवार को हर संभव सहायता और न्याय दिलाने का भरोसा दिया।

पलायन की समस्या फिर आई सामने

सिकंदर अली ने इस घटना को झारखंड में बढ़ते पलायन से जोड़ते हुए कहा कि यह कोई पहली घटना नहीं है। राज्य के हजारों युवा रोजगार के लिए दूसरे राज्यों और विदेशों में जाने को मजबूर हैं, जहां वे असुरक्षित परिस्थितियों में काम करते हैं। उन्होंने सरकार से राज्य में रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की मांग की, ताकि युवाओं को घर छोड़कर जोखिम भरे काम के लिए बाहर न जाना पड़े।

https://samacharpost.live/2026/03/jamshedpur-golmuri-bike-theft-gang-busted-3-arrested-5-bikes-recovered/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment