मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

लातेहार में 2 करोड़ का गांजा जब्त, भूसे के नीचे छिपाकर हो रही थी तस्करी

--Advertisment--

  • NH-39 पर संदिग्ध ट्रक से 190 पैकेट बरामद, अंतरराज्यीय नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

Samachar Post रिपोर्टर,लातेहार :लातेहार में अवैध नशा कारोबार के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने करीब 2 करोड़ रुपये कीमत का गांजा बरामद किया है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने NH-39 पर यम्मी होटल के पास खड़े एक संदिग्ध ट्रक की जांच की, जहां से यह बड़ी खेप पकड़ी गई। तस्करों ने बेहद चालाकी से गांजा छिपाया था। ट्रक के ऊपर धान का भूसा लदा हुआ था, जिससे यह सामान्य कृषि परिवहन जैसा लग रहा था। लेकिन जब पुलिस ने गहन जांच की, तो भूसे के नीचे से गांजा के 190 पैकेट बरामद हुए। बरामद माल की कीमत करीब 2 करोड़ रुपये आंकी गई है।

यह भी पढ़ें :जामताड़ा में 2,900 चापाकल ठप, गर्मी से पहले गहराया जल संकट

ट्रक जब्त, तस्कर फरार

कार्रवाई के दौरान यूपी नंबर (UP 26 T 7820) का 10 चक्का ट्रक जब्त कर लिया गया है। हालांकि मौके से कोई तस्कर नहीं मिला, जिससे आशंका है कि वाहन को पहले ही छोड़ दिया गया था। अब पुलिस ट्रक मालिक, चालक और पूरे नेटवर्क की तलाश में जुटी है। मामले पर जानकारी देते हुए कुमार गौरव ने बताया कि इस पूरे मामले को अंतरराज्यीय तस्करी से जोड़कर जांच की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि गांजा कहां से लाया गया और इसे कहां पहुंचाया जाना था।

पुलिस की टीम ने मिलकर की कार्रवाई

इस छापेमारी में अंचल पदाधिकारी नंदकुमार राम, एसआई राहुल सिन्हा समेत पुलिस की टीम शामिल रही। टीम की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से इतनी बड़ी खेप पकड़ में आ सकी।

https://samacharpost.live/2026/03/jamtara-water-crisis-2900-handpumps-not-working/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment