मेदिनीनगर में युवक का संदिग्ध हालत में शव बरामद, बहन के घर जाते समय हुआ लापता

Meenu | March 20, 2026 | 02:04 PM IST
  • रांची से निकला था युवक, काशीनगर पहुंचने से पहले मिली लाश; पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी

Samachar Post रिपोर्टर,पलामू :मेदिनीनगर के शहर थाना क्षेत्र स्थित रेड़मा काशीनगर में शुक्रवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक 20 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। मृतक की पहचान पड़वा थाना क्षेत्र के चनेया गांव निवासी सौरभ कुमार पांडेय के रूप में हुई है। वह रांची में रहकर काम करता था और गुरुवार को अपनी बहन के घर आने के लिए निकला था। परिजनों के अनुसार, सौरभ गुरुवार को रांची से निकला, लेकिन देर रात तक अपनी बहन के घर नहीं पहुंचा। इससे परिवार चिंतित हो गया। शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे उसका शव मिलने की सूचना मिली, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें :कोडरमा में हाजत में बंद युवक की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी

पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। साक्ष्य जुटाने के लिए डॉग स्क्वायड की भी मदद ली गई। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और हर संभावित एंगल हत्या या आत्महत्या को ध्यान में रखकर जांच जारी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि मौत के असली कारणों का खुलासा रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। प्रशासन ने जल्द मामले का खुलासा करने का भरोसा दिलाया है।

Share this news

संबंधित खबरें