जामताड़ा में बड़ा हादसा: स्लैब टूटने से नाले में धंसा सीमेंट लदा ट्रक, निर्माण गुणवत्ता पर सवाल

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : जामताड़ा जिले के मिहिजाम थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। मेन रोड मोड़ से आम बागान जाने वाली सड़क पर बोकारो से आ रहा सीमेंट लदा 12 पहिया ट्रक सड़क किनारे बने हाई ड्रेन के स्लैब को तोड़ते हुए नाले में जा धंस गया।

15-20 दिन पहले बना था स्लैब

स्थानीय लोगों के अनुसार, नाले का स्लैब महज 15–20 दिन पहले ही बनाया गया था। भारी वाहन का वजन सहन नहीं कर पाने के कारण स्लैब अचानक टूट गया और ट्रक सीधे नाले में गिर गया। इस घटना के बाद निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।

बड़ा हादसा टला

राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में कोई बड़ा जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। समय रहते स्थिति संभल गई, जिससे संभावित बड़ा हादसा टल गया।

यह भी पढ़ें: जमशेदपुर में भैंस बांधने को लेकर विवाद, मारपीट में एक ही परिवार के दो लोग घायल

मौके पर जुटी भीड़, यातायात प्रभावित

घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने मिलकर ट्रक को निकालने की कोशिश की। इस दौरान कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात प्रभावित रहा, हालांकि बाद में स्थिति सामान्य हो गई।

ठेकेदार पर लगे घटिया निर्माण के आरोप

स्थानीय लोगों ने ठेकेदार और निर्माण एजेंसी पर घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि अगर निर्माण कार्य सही तरीके से किया गया होता, तो इतना नया स्लैब इतनी जल्दी नहीं टूटता।

Share this news

संबंधित खबरें