मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

मानगो में हिंदू नववर्ष यात्रा के दौरान झड़प, बन्ना गुप्ता गुट और सरयू राय समर्थकों में टकराव

--Advertisment--

  • हिंदू नववर्ष यात्रा के बीच मानगो में बढ़ा सियासी तनाव

Samachar Post रिपोर्टर, जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो इलाके में हिंदू नववर्ष की शोभा यात्रा के दौरान बुधवार को माहौल उस समय तनावपूर्ण हो गया, जब दो राजनीतिक गुटों के बीच झड़प की खबर सामने आई। डिमना रोड पर हुई इस घटना ने शहर के राजनीतिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है।

बन्ना गुप्ता और सरयू राय खेमे के समर्थक आमने-सामने

जानकारी के मुताबिक, पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के करीबी कांग्रेस नेता उपेंद्र सिंह मस्तान और सरयू राय के भतीजे व जदयू नेता आशुतोष राय के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ा और मामला हाथापाई तक पहुंच गया।

यह भी पढ़ें: पाकुड़ में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब बरामद-आरोपी फरार

एक ही मार्ग पर दो शोभा यात्राएं बनीं वजह

बताया जा रहा है कि मानगो के डिमना रोड पर एक ही मार्ग से अलग-अलग हिंदू संगठनों की दो शोभा यात्राएं गुजर रही थीं।
आगे चल रहे जुलूस का नेतृत्व सरयू राय कर रहे थे, जबकि पीछे वाले जुलूस में बन्ना गुप्ता अपने समर्थकों के साथ शामिल थे। इसी दौरान आगे बढ़ने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ, जो धीरे-धीरे बढ़ गया।

मौके पर लोगों ने संभाली स्थिति

घटना के दौरान मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों पक्षों को अलग कराया, जिससे बड़ा विवाद टल गया। सूचना मिलने पर बन्ना गुप्ता और सरयू राय भी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक स्थिति सामान्य हो चुकी थी और शोभा यात्रा फिर से आगे बढ़ गई।

राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज

हालांकि यह विवाद ज्यादा देर तक नहीं चला, लेकिन हिंदू नववर्ष जैसे सांस्कृतिक आयोजन के बीच हुई इस झड़प ने शहर के राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है। अब यह घटना जमशेदपुर में चर्चा का प्रमुख विषय बन गई है।

https://samacharpost.live/2026/03/big-action-of-excise-department-in-pakur-illegal-liquor-recovered/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment