पाकुड़ में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब बरामद-आरोपी फरार

Rupa Kumari | March 19, 2026 | 12:45 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, पाकुड़ : पाकुड़ में रामनवमी, ईद और सरहुल जैसे पर्वों को देखते हुए अवैध शराब के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है। जिला प्रशासन के निर्देश पर उत्पाद विभाग लगातार छापेमारी कर रहा है।

दो दुकानों में छापेमारी, शराब बरामद

बुधवार देर रात अवर निरीक्षक उत्पाद विक्रम कुमार शाह के नेतृत्व में रद्दीपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी की गई। इस दौरान श्रीरामगड़िया गांव के भुवन शाह और हुलियापाथर गांव के हावित हांसदा की दुकानों की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान दोनों दुकानों से कुल 6 लीटर अवैध विदेशी शराब और 5.20 लीटर बीयर बरामद की गई।

यह भी पढ़ें: सिमडेगा पुलिस की बड़ी सफलता: 81 गुमशुदा मोबाइल बरामद, लोगों को लौटाई खुशी

आरोपी मौके से फरार

छापेमारी के दौरान दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। हालांकि, उत्पाद विभाग ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

उत्पाद अधिनियम के तहत केस दर्ज

इस मामले में संबंधित आरोपियों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। प्रशासन ने कहा है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जाएगी।

अभियान रहेगा जारी

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों के दौरान अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share this news

संबंधित खबरें