Samachar Post रिपोर्टर, सिमडेगा : सिमडेगा पुलिस ने गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने कुल 81 मोबाइल फोन ट्रेस कर उनके असली मालिकों को सौंप दिए, जिससे लोगों के चेहरे पर खुशी लौट आई।
विशेष टीम ने तकनीक की मदद से किया ट्रेस
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया था। इस टीम ने तकनीकी सहायता और लगातार प्रयासों के जरिए अलग-अलग जगहों से मोबाइल फोन बरामद किए।
यह भी पढ़ें: मंडल डैम विस्थापितों के पुनर्वास का विरोध, विधानसभा में गूंजा मामला
एसपी कार्यालय में मोबाइल लौटाए गए
बरामद मोबाइल फोन को एसपी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान संबंधित मालिकों को सौंपा गया। अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर लोग भावुक हो गए और पुलिस का आभार जताया।
लोगों ने छोड़ी थी उम्मीद, पुलिस ने दिलाई राहत
कई लोगों ने बताया कि उन्होंने अपना मोबाइल मिलने की उम्मीद छोड़ दी थी, लेकिन पुलिस की पहल से उन्हें बड़ी राहत मिली। इस पहल से पुलिस के प्रति लोगों का विश्वास और मजबूत हुआ है।
एसपी ने नागरिकों से की अपील
इस मौके पर एसपी ने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा और उनकी समस्याओं का समाधान करना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि मोबाइल आज हर व्यक्ति के जीवन का अहम हिस्सा बन चुका है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल गुम या चोरी होने पर तुरंत नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराएं, क्योंकि ऐसे मोबाइल का गलत इस्तेमाल साइबर अपराध या अन्य आपराधिक गतिविधियों में हो सकता है।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।