मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

शर्मनाक घटना: अंधविश्वास के नाम पर अमानवीयता, लातेहार में बुजुर्ग के साथ बदसलूकी

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, लातेहार : जिले के नेतरहाट थाना क्षेत्र के दौना गांव से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। अंधविश्वास के चलते ग्रामीणों द्वारा एक महिला और उसके परिवार के साथ अमानवीय व्यवहार किए जाने का आरोप है।

डायन बिसाही के आरोप में दिया गया ‘सजा’

जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले गांव में हुई एक सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत के बाद ग्रामीणों ने अंधविश्वास के आधार पर एक बुजुर्ग व्यक्ति पर ओझा-गुणी होने का आरोप लगा दिया। इसके बाद गांव में बैठक कर कथित तौर पर उसे दोषी ठहराया गया। आरोप है कि इसके बाद ग्रामीणों ने बुजुर्ग को जबरन गंदा पानी (मैला) पिला दिया। वहीं उसकी पत्नी को भी अपमानित करने की कोशिश की गई।

यह भी पढ़ें: BREAKING: रांची में मेयर रोशनी खलखो ने ली शपथ, 53 पार्षद भी हुए शामिल

परिवार ने किया विरोध, सहिया से भी मारपीट

पीड़ित के पुत्र ने हस्तक्षेप कर अपनी मां को इस अपमानजनक कृत्य से बचाया। परिवार का आरोप है कि जब गांव की सहिया इस घटना को रोकने पहुंची, तो उसके साथ भी मारपीट की गई।

प्रशासन ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम विपिन कुमार दुबे ने थाना प्रभारी को जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन का कहना है कि पीड़ित परिवार की शिकायत के आधार पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

अंधविश्वास पर फिर उठा सवाल

यह घटना एक बार फिर समाज में व्याप्त अंधविश्वास और ‘डायन बिसाही’ जैसी कुप्रथाओं पर सवाल खड़े करती है। जरूरत है जागरूकता और सख्त कानूनी कार्रवाई की, ताकि ऐसी घटनाओं पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।

https://samacharpost.live/2026/03/ranchi-municipal-corporation-mayor-roshni-khalkho-oath-ceremony-councillors/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment