Samachar Post रिपोर्टर, रांची : नगर निगम में नए कार्यकाल की औपचारिक शुरुआत हो गई है। मेयर पद के लिए निर्वाचित रोशनी खलखो ने गुरुवार को पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। उनके साथ ही 53 पार्षदों ने भी शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में जिला प्रशासन के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह का माहौल देखने को मिला।
विकास और साफ-सफाई पर रहेगा फोकस
शपथ लेने के बाद मेयर रोशनी खलखो ने कहा कि शहर के विकास, साफ-सफाई और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने रांची को एक स्वच्छ और सुव्यवस्थित शहर बनाने का संकल्प लिया।
यह भी पढ़ें: हरिहरगंज में अध्यक्ष सहित 16 पार्षदों ने ली शपथ
नगर निगम के नए कार्यकाल की शुरुआत
इस शपथ ग्रहण के साथ ही रांची नगर निगम के नए कार्यकाल की औपचारिक शुरुआत हो गई है। अब नई टीम शहर के विकास से जुड़े अहम फैसलों और योजनाओं पर काम करेगी।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।