मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

रांची में तेज आंधी से रूफटॉप शेड गिरा, बड़ा हादसा टला; कई वाहन क्षतिग्रस्त, आज भी बारिश के आसार

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड की राजधानी रांची में सोमवार को अचानक बदले मौसम के बीच एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कडरू मेन रोड स्थित स्काईलाइन बिल्डिंग में बने एक रेस्टोरेंट के रूफटॉप पर लगा शेड तेज आंधी के कारण टूटकर नीचे गिर गया। राहत की बात यह रही कि घटना के समय वहां कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

कई वाहन क्षतिग्रस्त

शेड गिरने से नीचे खड़ी चार कारें और छह दोपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तेज हवा और वज्रपात के दौरान यह घटना हुई, जिससे कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि उस समय वहां लोग मौजूद होते, तो बड़ा हादसा हो सकता था।

यह भी पढ़ें: गढ़वा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पोल से टकराई, दो मवेशियों की मौत; एक बच्चा घायल

अचानक बदला मौसम

सोमवार दोपहर बाद रांची के कई इलाकों में मौसम ने अचानक करवट ली। तेज हवा, बादलों की गरज और बिजली गिरने जैसी स्थिति के कारण कई जगहों पर अस्थायी ढांचे कमजोर पड़ गए। मौसम विभाग के अनुसार आज शहर में अधिकतम तापमान करीब 32°C और न्यूनतम तापमान 18°C रहने का अनुमान है।

आज भी बारिश के आसार

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक झारखंड समेत पूर्वी भारत के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक गरज-चमक, तेज हवा और हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी।

लोगों के लिए सलाह

मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों से दूर रहने, पेड़ों और कमजोर ढांचों के पास न खड़े होने और सतर्कता बरतने की सलाह दी है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

https://samacharpost.live/2026/03/garhva-scorpio-accident-petrol-pump-cctv-jharkhand/

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment