मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

धनबाद : पुटकी में दो पक्षों की हिंसक झड़प, पथराव और तोड़फोड़ में युवती घायल

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : धनबाद पुटकी थाना क्षेत्र के करकेंद खटाल और पासी धौड़ा बस्ती में सोमवार को दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। मामूली विवाद ने अचानक बड़ा रूप ले लिया और दोनों ओर से लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चलने लगे। इस घटना में एक युवती घायल हो गई, जबकि कई घर और वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

रिकवरी एजेंट और वाहन मालिक के बीच विवाद से भड़का तनाव

जानकारी के मुताबिक, रविवार देर शाम पासी धौड़ा के एक फाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंट और खटाल के एक वाहन मालिक के बीच लोन की किस्त को लेकर विवाद हुआ था। उस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट भी हुई थी। हालांकि, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत करा दिया था।

लेकिन सोमवार सुबह हालात फिर बिगड़ गए और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान पथराव और तोड़फोड़ की घटनाएं हुईं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस ने संभाला मोर्चा

घटना की जानकारी मिलते ही पुटकी थाना प्रभारी वकार हुसैन के नेतृत्व में पुटकी, केंदुआ, लोयाबाद, भागाबांध, मूनीडीह और कापुरिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और उपद्रवियों को खदेड़कर स्थिति को नियंत्रित किया।

थाना प्रभारी ने बताया कि झड़प के दौरान कुछ घर और तीन-चार बाइक क्षतिग्रस्त हुई हैं। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि उपद्रवियों की पहचान कर उन पर कड़ी कार्रवाई की जा सके।

स्थिति नियंत्रण में, पुलिस कर रही कैंप

फिलहाल क्षेत्र में स्थिति नियंत्रण में है। पुलिस एहतियातन इलाके में कैंप कर रही है ताकि किसी भी तरह की पुनरावृत्ति को रोका जा सके।

https://samacharpost.live/2025/08/giridih-nagar-nigam-employees-hunger-strike-6-point-demands/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment