गिरिडीह : 6 सूत्री मांगों को लेकर नगर निगम कर्मियों का भूख हड़ताल, सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप

Rupa Kumari | August 18, 2025 | 01:38 PM IST

Samachar Post डेस्क, रांची : गिरिडीह झारखंड लोकल बॉडीज एम्पलाइज फेडरेशन के आह्वान पर सोमवार को नगर निगम कर्मियों ने निगम कार्यालय परिसर में एक दिवसीय भूख हड़ताल किया। इस दौरान कर्मियों ने 6 सूत्री मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और वादाखिलाफी का आरोप लगाया।

समझौते को लागू नहीं करने का आरोप

फेडरेशन नेताओं ने कहा कि सरकार ने पूर्व में दो मंत्रियों के माध्यम से लिखित समझौता किया था। इसमें दैनिक वेतनभोगी कर्मियों की सेवा नियमित करने समेत कई अहम मांगें शामिल थीं। लेकिन अब तक उस समझौते को लागू नहीं किया गया।
नेताओं का आरोप है कि बार-बार आंदोलन और आग्रह के बावजूद सरकार कर्मियों की जायज मांगों को नज़रअंदाज़ कर रही है।

निगम कार्यालय का कामकाज ठप

भूख हड़ताल के कारण सोमवार को पूरे दिन निगम कार्यालय का कामकाज प्रभावित रहा। मौके पर बड़ी संख्या में निगम कर्मी शामिल हुए और जमकर नारेबाजी की।

यह भी पढ़ें : झारखंड : IPS से लेकर सिपाही तक पुलिसकर्मियों में बढ़ा रील बनाने का क्रेज

आंदोलन की अगली रूपरेखा तय

फेडरेशन नेता अशोक सिंह ने बताया कि यह आंदोलन की केवल शुरुआत है। उन्होंने कहा—

  • 21 अगस्त को जिला स्तर पर प्रदर्शन होगा।
  • 29 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास के समक्ष धरना दिया जाएगा।
  • यदि इसके बाद भी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो 12 सितंबर से राज्यव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी।
Share this news

संबंधित खबरें