मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

गढ़वा में दर्दनाक हादसा: पेट्रोल लेकर लौट रहे युवक को कार ने मारी टक्कर, आग में झुलसकर मौत

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, गढ़वा : गढ़वा जिले में बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में पेट्रोल लेकर घर लौट रहे व्यक्ति की आग में झुलसकर मौत हो गई। यह हादसा एनएच-343 गढ़वा–अंबिकापुर मार्ग पर लोटो गांव के पास हुआ। मृतक की पहचान शंभू प्रसाद गुप्ता (पिता स्व. रामलाल गुप्ता), निवासी ओबरा गांव, गढ़वा थाना क्षेत्र के रूप में हुई है।

अफवाह के कारण पेट्रोल का स्टॉक करने गए थे

बताया जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय तनाव और ईंधन की संभावित कमी की अफवाहों के बीच शंभू प्रसाद गुप्ता पेट्रोल का स्टॉक करने के लिए लोटो गांव स्थित पेट्रोल पंप पहुंचे थे। वहां से वे प्लास्टिक के गैलन में पेट्रोल लेकर अपनी मोपेड से घर लौट रहे थे।

यह भी पढ़ें: बिहार नवनिर्माण यात्रा में प्रशांत किशोर का NDA पर हमला, बोले- 6 महीने में वादे पूरे नहीं हुए तो सड़क पर उतरेगी जन सुराज

कार की टक्कर के बाद भड़की आग

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही शंभू प्रसाद पेट्रोल लेकर सड़क पर पहुंचे, सामने से आ रही एक तेज रफ्तार इनोवा कार ने उनकी मोपेड को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मोपेड पर रखा पेट्रोल का गैलन फट गया और पेट्रोल उनके शरीर पर फैल गया। इसी दौरान घर्षण से निकली चिंगारी के कारण आग लग गई और देखते ही देखते वे आग की चपेट में आ गए।स्थानीय लोगों ने किसी तरह आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उनका शरीर 80 प्रतिशत से अधिक झुलस चुका था।

इलाज के दौरान रास्ते में तोड़ा दम

घटना के बाद ग्रामीणों और परिजनों की मदद से घायल शंभू को गढ़वा सदर अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए रांची रेफर कर दिया, लेकिन रांची ले जाने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

अफवाहों से बचने की अपील

स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासन ने इस घटना के बाद लोगों से अपील की है कि वे ईंधन की कमी या युद्ध से जुड़ी अफवाहों पर ध्यान न दें और पेट्रोल जैसे ज्वलनशील पदार्थों को प्लास्टिक के गैलन में असुरक्षित तरीके से ले जाने से बचें। इस दर्दनाक हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

https://samacharpost.live/2026/03/prashant-kishor-bihar-navnirman-yatra-nda-attack/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment