मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

जमशेदपुर में कचरे की आग बनी आफत, कई दोपहिया वाहन जलकर खाक

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,जमशेदपुर : शहर के व्यस्त इलाके साकची में शनिवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक के कार्यालय के पास अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि वहां पार्किंग में खड़ी करीब 5 से 6 दोपहिया वाहन जलकर राख हो गए।

कचरे के ढेर से उठी आग

मिली जानकारी के अनुसार सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी कार्यालय के पास एक खाली जगह है, जहां लोग आमतौर पर अपनी गाड़ियां पार्क करते हैं। इसी स्थान के किनारे स्थानीय लोग कचरा भी फेंकते हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार किसी अज्ञात व्यक्ति ने कचरे के ढेर में आग लगा दी। दोपहर के समय तेज हवा चलने के कारण आग तेजी से फैल गई और कुछ ही देर में पास में खड़ी गाड़ियों तक पहुंच गई।

यह भी पढ़ें: जामताड़ा में ऑटो पलटा, दो साल के मासूम समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल

धू-धू कर जलने लगीं बाइक और स्कूटी

कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया और पार्किंग में खड़ी बाइक व स्कूटी धू-धू कर जलने लगीं। आग और धुएं को देखकर आसपास के दुकानदार, स्थानीय लोग और राहगीर मौके पर पहुंच गए। लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए पार्किंग में खड़ी अन्य गाड़ियों को तुरंत वहां से हटाया, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया।

इलाके में मची अफरा-तफरी

आग लगने के बाद पूरे इलाके में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। धुआं और लपटें देखकर आसपास के दुकानदार और लोग बाहर निकल आए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से कचरा प्रबंधन की बेहतर व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

https://samacharpost.live/2026/03/jamtara-narayanpur-kolhar-mod-auto-accident-six-injured/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment