असम में Su-30MKI फाइटर जेट क्रैश, दो पायलटों की मौ’त

Rupa Kumari | March 6, 2026 | 12:43 PM IST

Samachar Post डेस्क, रांची : भारत के असम में बड़ा सैन्य हादसा सामने आया है। कार्बी आंगलोंग इलाके में भारतीय वायु सेना का Sukhoi Su-30MKI ट्रेनिंग के दौरान रडार से गायब होने के बाद क्रैश हो गया। इस हादसे में स्क्वाड्रन लीडर अनुज और फ्लाइट लेफ्टिनेंट पूर्वेश दुरागकर की मौत हो गई। वायु सेना ने गुरुवार रात 1:09 बजे क्रैश की पुष्टि की थी। इसके बाद शुक्रवार सुबह 9:14 बजे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर दोनों पायलटों के निधन की जानकारी दी गई।

क्रैश के बाद शुरू हुआ तलाशी अभियान

हादसे के समय फाइटर जेट एक नियमित उड़ान या ट्रेनिंग मिशन पर था। उड़ान के दौरान अचानक ग्राउंड कंट्रोल से उसका संपर्क टूट गया। इसके बाद वायु सेना ने तुरंत अलर्ट जारी किया और राहत-बचाव के लिए टीम को असम रवाना किया।फिलहाल विमान के रडार से गायब होने और क्रैश होने की असली वजह का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

यह भी पढ़ें: तेहरान में इज़राइली बमबारी : कई इलाके तबाह, नागरिकों में दहशत

Su-30MKI की खासियत

Sukhoi Su-30MKI भारतीय वायु सेना के सबसे उन्नत और शक्तिशाली फाइटर जेट्स में से एक है। यह दो इंजन वाला मल्टीरोल विमान है, जिसका उपयोग वायु रक्षा, लंबी दूरी की स्ट्राइक, निगरानी और कई अहम सैन्य मिशनों में किया जाता है।

जांच जारी, देश में शोक

असम में क्रैश स्थल पर तलाशी अभियान चल रहा है और वायु सेना की टीम पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। दोनों पायलटों के परिवारों को भी हादसे की जानकारी दे दी गई है। इस दुर्घटना के बाद वायु सेना और पूरे देश में शोक का माहौल है।

Share this news

संबंधित खबरें