मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

कोडरमा के तिलैया में घर में घुसकर मारपीट और लूट, परिवार में दहशत

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, कोडरमा : कोडरमा जिले में होली के दौरान एक और सनसनीखेज घटना सामने आई है। तिलैया थाना क्षेत्र के हसुआधारण में कुछ युवकों ने एक घर में घुसकर मारपीट की और कीमती सामान लूटकर फरार हो गए। अचानक हुई इस घटना से पूरे परिवार में दहशत का माहौल है।

घर में घुसकर हमला और लूटपाट

मिली जानकारी के अनुसार हसुआधारण निवासी बिकेंद्र कुमार के घर में कुछ युवक जबरन घुस आए। आरोप है कि उन्होंने घर में मौजूद लोगों के साथ मारपीट की और हंगामा मचाया। इसके बाद हमलावर घर से कीमती जेवरात और नकदी लूटकर फरार हो गए।

यह भी पढ़ें: कोडरमा में होली के जश्न के दौरान बवाल, मारपीट में डेढ़ दर्जन से अधिक घायल

पीड़ित ने थाने में दी शिकायत

घटना के बाद पीड़ित बिकेंद्र कुमार ने तिलैया थाना में आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने पुलिस से परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की अपील की है।

पुलिस जांच में जुटी

मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

https://samacharpost.live/2026/03/koderma-holi-clash-dj-dispute-banpok-village-many-injured/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment