बैंक ऑफ इंडिया की महगामा शाखा में दिनदहाड़े लूट की कोशिश, फायरिंग से दहशत

Rupa Kumari | March 2, 2026 | 01:32 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, गोड्डा : गोड्डा जिले के महगामा में सोमवार को दिनदहाड़े बैंक लूट की कोशिश से हड़कंप मच गया। महगामा स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में घुसे अज्ञात बदमाशों ने लूटपाट का प्रयास किया और दहशत फैलाने के लिए करीब दो राउंड फायरिंग की। इस घटना में बैंक का एक सुरक्षा गार्ड घायल हो गया।

नकदी लूटने में असफल रहे बदमाश

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अपराधी अचानक बैंक परिसर में पहुंचे और कर्मचारियों व ग्राहकों को हथियार के बल पर डराने लगे। गोली चलने से बैंक के अंदर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि बदमाश बैंक से नकदी लूटने में सफल नहीं हो सके और मौके से फरार हो गए।

यह भी पढ़ें: होली पर अलर्ट मोड में लातेहार पुलिस, एडवाइजरी जारी कर शांति-सौहार्द की अपील

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। बैंक और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि अपराधियों की पहचान हो सके।

इलाके में दहशत

दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद बैंक के बाहर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

Share this news

संबंधित खबरें