लोकसभा चुनाव: झारखंड के सभी 14 लोकसभा सीटों पर जीत के लिए सामूहिक अभियान चलाएगी एनडीए

Samachar Post | April 2, 2024 | 04:03 PM IST

Samachar Post, रांची : लोकसभा चुनाव में दोनों पक्षों का एजेंडा स्पष्ट है। एक तरफ इंडी ठगबंधन घोटालेबाजों का गठबंधन है जो आकंठ भ्रष्टाचार में डूबा है। भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए अनर्गल प्रलाप कर रहा है। सारे भ्रष्टाचारी और परिवारवादी पार्टियां आज मोदी को इसलिए हटाना चाहती हैं ताकि उनके भ्रष्टाचार से पर्दा नहीं उठे। उक्त बातें भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने भाजपा व आजसू के पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक के दौरान कही। बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश महतो, भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, अन्नपूर्णा देवी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह सहित प्रदेश पदाधिकारी, लोकसभा उम्मीदवार, लोकसभा प्रभारी, भाजपा के जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी सहित आजसू पार्टी के प्रदेश व जिलों के पदाधिकारी शामिल थे। कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि वे जनता के बीच मोदी सरकार की अपार उपलब्धियां और राज्य सरकार की नाकामियों को लेकर घर-घर जाएं। 

चुनाव प्रचार अभियान में हमें संपर्क, संवाद और समन्वय से कार्य करना है : बाबूलाल मरांडी
बाबूलाल मरांडी ने कहा कि चुनाव प्रचार अभियान में हमें संपर्क, संवाद और समन्वय से कार्य करना है। प्रत्याशी और कार्यकर्ता जनता से अधिक से अधिक संपर्क करें। कोई घर छूटे नहीं। सभी वर्ग, समाज के बीच हमारा प्रत्यक्ष संवाद स्थापित हो और कार्यकर्ता आपस में समन्वय स्थापित कर अभियान को गति दें। एनडीए मजबूत है और जनता एनडीए के साथ है। अर्जुन मुंडा ने कहा कि मोदी सरकार विकसित भारत के संकल्प को तेजी से पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रही। पिछले 10 सालों में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए। मोदी सरकार ने अपनी योजनाओं में देश को मजबूत किया है। 

देश में आज एक ही चेहरा- नरेंद्र मोदी : सुदेश महतो
बैठक में सुदेश कुमार महतो ने कहा कि प्रदेश में एनडीए पूरी तरह एकजुट और मजबूत है। जमीनी स्तर पर दोनों दलों के कार्यकर्ताओं में समन्वय स्थापित कर प्रचार अभियान को सफल बनाने की परंपरा अच्छी पहल है। आज प्रधानमंत्री के लिए केवल एक ही चेहरा नरेंद्र मोदी का है। जनता मोदी जी को जिताने के लिए संकल्पित है। हमें टीम झारखंड बना कर काम करना है और जनता का विश्वास जीतना है।
बैठक में मुख्य रूप से ये रहें उपस्थित
बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री सह सांसद आदित्य साहू और धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय ने किया। बैठक में प्रदेश महामंत्री सह सांसद डॉ प्रदीप वर्मा, मनोज सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, डॉ रविंद्र कुमार राय, विधायक लंबोदर महतो, उमाकांत रजक सहित भाजपा द्वारा घोषित लोकसभा उम्मीदवार समेत अन्य मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Share this news

संबंधित खबरें