मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

पटना के जक्कनपुर में तीन मंजिला मकान में आग, 65 वर्षीय महिला की जलकर मौत

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क,पटना :पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र स्थित करबिगहिया में शुक्रवार देर शाम एक तीन मंजिला मकान में आग लगने से 65 वर्षीय मालती देवी की दर्दनाक मौत हो गई। प्राथमिक जांच में मच्छर भगाने वाले कॉइल से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।जानकारी के अनुसार, करबिगहिया में बैंक ऑफ इंडिया के सामने सेवानिवृत्त आईटीआई कर्मी बलिराम चौधरी का मकान है। तीसरी मंजिल की बालकनी में मालती देवी चौकी पर सो रही थीं, जबकि उसी तल के पिछले कमरे में उनके पति टीवी देख रहे थे। बताया गया कि कुछ वर्ष पहले मालती देवी को पैरालिसिस का अटैक आया था, जिसके बाद वह बिना सहारे उठने में असमर्थ थीं।

यह भी पढ़ें :बांका में 3 साल की बच्ची का अपहरण, स्कूल के पास मिला शव तीन हिरासत में

मच्छर कॉइल से लगी आग की आशंका

पुलिस जांच में कमरे में जला हुआ मच्छर भगाने वाला कॉइल मिला है। आशंका है कि कॉइल से निकली चिंगारी बिस्तर तक पहुंच गई और आग भड़क उठी। आग की चपेट में आने से चौकी और बिस्तर के साथ महिला भी बुरी तरह झुलस गईं। मकान की दूसरी ओर सड़क है। बालकनी से उठती आग की लपटें देख सामने के दुकानदार अजय कुमार ने शोर मचाया, जिसके बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। कुछ लोगों ने बाल्टी और पाइप से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की।

दमकल और एफएसएल टीम मौके पर

घटना की सूचना मिलते ही जक्कनपुर थाना प्रभारी मनीष कुमार एफएसएल टीम और दमकल की पांच गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

https://samacharpost.live/2026/02/banka-3-year-old-girl-kidnapping-murder-case-2026/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment