कुख्यात आकाश राय की सुनवाई हाईकोर्ट में टली, होली के बाद 10 मार्च को अगली तारीख

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड हाईकोर्ट में गैंगस्टर आकाश राय उर्फ मोनू की क्रिमिनल रिवीजन याचिका पर सुनवाई टल गई है। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 10 मार्च की तिथि निर्धारित की है। अब इस केस में आगे की कार्रवाई होली के बाद होगी।आकाश राय को मृत गैंगस्टर अमन साहू का करीबी माना जाता रहा है।

अमन साहू का ‘राइट हैंड’ माना जाता था

जानकारी के मुताबिक, आकाश राय लंबे समय तक अमन साहू के साथ आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय रहा। पुलिस और जांच एजेंसियों के अनुसार, वह गैंग की कई गतिविधियों में अहम भूमिका निभाता था और इलाके में उसका प्रभाव भी बताया जाता है।

यह भी पढ़ें: ट्राइबल सब प्लान की राशि के विचलन पर लगेगी रोक, कानून बनाने की तैयारी में सरकार

तेतरिया कोल माइंस कांड में गंभीर आरोप

लातेहार जिले के तेतरिया कोल माइंस कांड में आकाश राय पर आरोप है कि उसने अमन साहू और गैंगस्टर सुजीत सिन्हा के साथ मिलकर गोलीबारी, रंगदारी वसूली और कोलयरी कार्य में बाधा पहुंचाने जैसी घटनाओं को अंजाम दिया। उस पर जानलेवा हमले की साजिश रचने के भी आरोप लगे हैं।

चार साल से जेल में बंद, NIA कर रही जांच

आकाश राय पिछले चार वर्षों से जेल में बंद है। उसके खिलाफ दर्ज मामलों की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी कर रही है। अब सभी की निगाहें 10 मार्च को होने वाली अगली सुनवाई पर टिकी हैं, जहां अदालत याचिका पर आगे का रुख स्पष्ट करेगी।

Share this news

संबंधित खबरें