Samachar Post रिपोर्टर, गिरिडीह : नगर निकाय चुनाव 2026 के तहत गिरिडीह, धनवार और बड़की सरैया में सोमवार को सुबह से ही मतदान जारी है। मतदाता उत्साह के साथ अपने बूथों पर पहुंचे, कई स्थानों पर लंबी कतारें देखी गईं।
दोपहर तक का मतदान प्रतिशत
गिरिडीह नगर निगम 33.55%, बड़की सरैया नगर पंचायत 35.13%, धनवार नगर पंचायत 39.63% (सबसे अधिक) अंकड़ों के अनुसार, धनवार में मतदान सबसे तेज रहा। विशेषज्ञों का मानना है कि दोपहर के बाद भी वोटिंग लगातार बढ़ती रहेगी।
यह भी पढ़ें: धनबाद के लोयाबाद वार्ड 8 में बैलेट गड़बड़ी से हंगामा, वार्ड 9 की पर्ची से डाले गए वोट
मतदान का समय और व्यवस्था
मतदान सुबह 7 बजे शुरू होकर शाम 5 बजे तक चलेगा। प्रशासन ने सभी बूथों पर मतदाता सुविधा सुनिश्चित की है ताकि कोई भी व्यक्ति बिना परेशानी के अपना मत डाल सके।
सुरक्षा और निगरानी
गिरिडीह में संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन लगातार बूथों पर निगरानी रख रहा है। मतदान शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रूप से जारी है, और मतदाता पूरी सक्रियता के साथ अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।