Samachar Post रिपोर्टर, देवघर : नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के तहत देवघर और मधुपुर में शांतिपूर्ण माहौल में मतदान जारी है। सुबह 9 बजे तक मिले रुझानों के अनुसार, देवघर नगर निगम (वर्ग ख) में 8.50% मतदान दर्ज किया गया, जबकि मधुपुर नगर परिषद (वर्ग ख) में 10.20% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
मतदाताओं में दिखा उत्साह
सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लोगों की लंबी कतारें देखी गईं। युवा, महिलाएं और बुजुर्ग सभी लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। मतदाता अपने-अपने वार्डों में पहुंचकर प्रतिनिधियों के चयन में सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं। शांतिपूर्ण और व्यवस्थित मतदान से चुनाव अधिकारी भी संतुष्ट नजर आए।
यह भी पढ़ें: D.A.V. Anand Swami Public School में कड़ी सुरक्षा के बीच हो रहा मतदान
सुरक्षा और सुविधाओं की पुख्ता व्यवस्था
मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती के साथ प्रवेश और निकास की व्यवस्था सुव्यवस्थित रखी गई है। इसके अलावा व्हीलचेयर, पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाओं की भी व्यवस्था की गई है, ताकि सभी मतदाता बिना किसी परेशानी के अपने वोट का उपयोग कर सकें। प्रशासन की ओर से अपील की गई है कि मतदाता अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत बनाएं।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।