मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

गोपालगंज में इंटर का छात्र लापता: “मां, मैं बहुत परेशान हूं” लिखकर घर से निकला, संन्यास की बात

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, बिहार : कटेया थाना क्षेत्र से इंटर का एक छात्र पिछले पांच दिनों से लापता है। छात्र की पहचान निखिल कुमार गुप्ता के रूप में हुई है। वह घर पर मां के नाम एक भावुक पत्र छोड़कर गया है, जिसमें उसने मानसिक कष्ट और संन्यासी जीवन अपनाने की इच्छा का जिक्र किया है। पत्र पढ़ने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है और जांच जारी है।

पत्र में क्या लिखा?

परिजनों के मुताबिक, निखिल ने पत्र में लिखा कि वह मानसिक रूप से काफी परेशान है और सांसारिक जीवन छोड़कर संन्यास लेना चाहता है। पुलिस ने जब उसका मोबाइल फोन खंगाला तो ब्राउजिंग हिस्ट्री में जीवन और मृत्यु से जुड़े कई सवाल सर्च किए गए मिले, जिससे परिजनों की चिंता और बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें: रांची में चुनाव से पहले बड़ी कार्रवाई: 15 हजार लीटर अवैध शराब जब्त

रात में घर से हुआ गायब

परिजनों ने बताया कि 16 फरवरी की रात वह खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया था। रात करीब दो बजे मां ने देखा तो वह बिस्तर पर था, लेकिन सुबह पांच बजे उठाने गईं तो कमरा खाली मिला। इसी बीच वृंदावन से एक कॉल आया, जिसमें बताया गया कि एक लड़का वहां किसी बाबा के पास बैठा हुआ है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

यूपी सीमा की ओर जाने की आशंका

जांच के दौरान एक ऑटो चालक ने बताया कि छात्र सुबह करीब चार बजे उसकी गाड़ी से यूपी सीमा की ओर गया था। इसके बाद उसका कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और अन्य सार्वजनिक स्थलों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। साथ ही मामले के मनोवैज्ञानिक पहलू को भी जांच में शामिल किया गया है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि छात्र के बारे में कोई जानकारी मिले तो तत्काल कटेया थाना को सूचित करें। परिवार बेटे की सुरक्षित वापसी की उम्मीद में लगातार प्रार्थना कर रहा है।

https://samacharpost.live/2026/02/ranchi-ormanjhi-illegal-liquor-factory-15000-litre-spirit-seized/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment