रांची में चुनाव से पहले बड़ी कार्रवाई: 15 हजार लीटर अवैध शराब जब्त

Rupa Kumari | February 21, 2026 | 02:45 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : नगर निकाय चुनाव से पहले रांची में उत्पाद विभाग ने अवैध शराब कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की है। ओरमांझी थाना क्षेत्र में चल रही एक अवैध शराब फैक्ट्री पर छापेमारी कर टीम ने 15 हजार लीटर से अधिक स्पिरिट और अंग्रेजी शराब बनाने का भारी मात्रा में सामान जब्त किया है। जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।

गुप्त सूचना पर हुई छापेमारी

रांची के Assistant Excise Commissioner उमाशंकर सिंह के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने ओरमांझी थाना क्षेत्र में छापा मारा और विदेशी शराब बनाने वाली अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया।

यह भी पढ़ें: सदर अस्पताल में 5 किलो ट्यूमर सफलतापूर्वक निकाला, न्यूरोसर्जरी टीम की बड़ी उपलब्धि

भारी मात्रा में स्पिरिट और उपकरण बरामद

छापेमारी के दौरान टीम ने करीब 15 हजार लीटर स्पिरिट जब्त की। इसके अलावा, अंग्रेजी शराब बनाने के उपकरण, पैकिंग सामग्री, अन्य मादक पदार्थ भी बरामद किए गए। विभाग के मुताबिक जब्त सामग्री की कीमत लाखों रुपये से अधिक है।

सिंडिकेट की तलाश

उत्पाद विभाग अब इस अवैध फैक्ट्री के संचालकों की पहचान करने में जुटा है। जांच इस दिशा में भी की जा रही है कि इस अवैध शराब नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि पूरे सिंडिकेट का खुलासा कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी, ताकि चुनाव के दौरान अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।

Share this news

संबंधित खबरें