मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

दरभंगा दुष्कर्म केस: श्रवण दास के बाद अब मौनी बाबा को करना होगा सरेंडर

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, दरभंगा : जिले में नाबालिग से दुष्कर्म और शारीरिक शोषण के मामले में कार्रवाई तेज हो गई है। पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपित कथावाचक श्रवण दास को 17 जनवरी को गिरफ्तार किया जा चुका है। अब उनके गुरु मौनी बाबा उर्फ महंत रामउदित दास को भी अदालत ने सरेंडर करने का निर्देश दिया है। विशेष न्यायाधीश प्रोतिमा परिहार की अदालत ने शुक्रवार को मौनी बाबा की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि पचाढ़ी मठ के महंत मौनी बाबा को न्यायालय में आत्मसमर्पण करना होगा। बताया जाता है कि 16 फरवरी को इस मामले में सुनवाई हुई थी और 20 फरवरी के लिए आदेश सुरक्षित रखा गया था।

पुलिस कर रही तलाश

पुलिस मौनी बाबा की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। इधर, श्रवण दास की जमानत पर भी सुनवाई चल रही थी, लेकिन फिलहाल उन्हें राहत नहीं मिली है।

यह भी पढ़ें: मुंगेर में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, दो मासूम बच्चों को छोड़ गई

मां ने लगाए गंभीर आरोप

नाबालिग की मां ने आरोप लगाया है कि श्रवण दास ने किशोरी को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। मामला सामने आने पर उनके गुरु मौनी बाबा ने कथित तौर पर बंद कमरे में दोनों की शादी कराई। आरोप है कि बाद में रुपये देकर मामले को दबाने की भी कोशिश की गई। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और साक्ष्य के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

https://samacharpost.live/2026/02/kasim-bazar-mandal-tola-reena-devi-atmahatya-maamla/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment